नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन
saran news

भव्य कलश यात्रा में जुटे श्रद्धालु

Saran News: सारण जिले के गड़खा प्रखंड क्षेत्र के पचपतरा गाँव में आयोजित विराट शतचंडी महायज्ञ के लिए आस्था का जनसैलाब देखने को मिला. नौ दिनोंं तक आयोजित होने वाले इस महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए.

विज्ञापन

Saran News: (राणा सिंह की रिपोर्ट) सारण जिले के गड़खा प्रखंड क्षेत्र के पचपतरा गाँव स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत श्रीधर बाबा के नेतृत्व में निकली इस विशाल कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शरीक हुए जिससे पुरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लाल और पीले वस्त्रों से सुसज्जित महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुईं। वहीं हाथी, घोड़े, डीजे, बैंड-बाजा और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास से गूंज उठा।

इस रूट से निकली यात्रा

कलश यात्रा वनदेवी माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मजलिसपुर, खदहा, जिगना, मीनापुर, पंचभिंड़िया, टहल टोला, मठिया, जिल्काबाद समेत कई गांवों से गुजरती हुई गंगा घाट पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘जय श्रीराम’, ‘जय माता दी’, ‘हर-हर महादेव और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीण श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे थे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान

गंगा घाट पर विद्वान आचार्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरा गया। धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न इस कलश यात्रा ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया। संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते रहे। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं।

Also read: पीएम मोदी की अपील का असर, कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे बिहार के तीन मंत्री

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन