Saran News : जर्जर डेरनी-ठेकही सरारी सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत

Updated:
विज्ञापन
Saran News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saran News : कई पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

विज्ञापन

Saran News (राणा सिंह पिन्टू) : बसंत क्षेत्र के तीन पंचायत, आमी मंदिर, फतेहपुरचैन आदि पंचायतों को रेवारोड से जोड़ने वाली काफी पुरानी डेरनी ठेकही सरारी पथ आज तक उपेक्षित है. आस-पास के स्थानीय गांवों के लोग वर्षों से इस समस्या को लेकर सरकार से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अबतक सरकार द्वारा कोई पहल होता नहीं दिख रहा है. दशकों पहले डेरनी थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों के लोग इसी रास्ते से छपरा पटना आवागमन करने के लिए अवतारनगर रेलवे स्टेशन का रूख करते थे. काफी पुरानी करीब तीन किलोमीटर इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दूर्घटना को दावत दे रहे हैं.

ग्रामीण बोले—अब तक नहीं सुनी गई हमारी मांग

ये सड़क कहीं कच्ची तो कहीं टूटी-फूटी सोलिंग है जिसपर बरसात के दिनों में जलजमाव होने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है जिससे विश्वम्भरपुर पंचायत के दक्षिणी सिरे पर बसे धनौती सुल्तानपुर आदि गांवों के लोगों को छपरा,पटना, गड़खा आवागमन करने या मरीजों का इलाज कराने में भारी कठिनाईयो का सामना करना पडता है ये सड़क दरियापुर प्रखंड के डेरनी बाजार से विश्वम्भरपुर पंचायत के पूर्वी पुरनाडीह गांव से आगे ठेकही धनौती गांव से लेकर गरखा प्रखंड के रामगढा मनोहर बसंत पकवा ईनार तक जाती है. यह सड़क विश्वम्भरपुर पंचायत,फतेहपुर चैन पंचायत तथा बसंत के सात गांवों के पूर्वी निकास सड़क को आपस में जोड़ती है जिस रास्ते से होकर इन पंचायतों के सभी गांवों के लोग डेरनी भेल्दी पथ के रास्ते अमनौर परसा मकेर तरैया, मुजफ्फरपुर आदि क्षेत्रों में आवागमन करते है. सड़क निर्माण कार्य मांग करने वालो मे संत ज्ञानेश्वर भोला साह अजय सिंह हरेश्वर नाथ शर्मा रामनरेश कुमार धर्मेंद्र कुमार बच्चा कुमार महतो उमेश सिंह समेत कई लोग सामिल है.

Also Read : Siwan News : बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन