मढ़ौरा प्रीमियर लीग में रनों की बारिश, मुन्ना 11 आटा ने जीती ट्रॉफी, अमनौर को 85 रनों से हराया

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम
Saran News: डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मढ़ौरा प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन मंगलवार रात हुआ. फाइनल मुकाबले में मुन्ना 11 आटा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए माशूक 11 अमनौर को 85 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
Saran News: (सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट)
सारण जिले के मढ़ौरा स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मढ़ौरा प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन मंगलवार रात हुआ. फाइनल मुकाबले में मुन्ना 11 आटा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए माशूक 11 अमनौर को 85 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. हाई-स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के बरसाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
मुन्ना 11 आटा ने खड़ा किया 260 रनों का विशाल स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुन्ना 11 आटा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. नाहिद हसन ने 74 रन, पोंटिंग ने 64 रन और बब्लू पटेल ने 63 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को निर्धारित ओवरों में 260 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.
261 रनों के लक्ष्य के दबाव में बिखरी अमनौर की टीम
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी माशूक 11 अमनौर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम मजबूत स्थिति नहीं बना सकी और 175 रनों पर सिमट गई. इस तरह मुन्ना 11 आटा ने मुकाबला 85 रनों से जीत लिया.
शिवम का शतक भी नहीं बचा सका टीम की हार
अमनौर की ओर से शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की संघर्षपूर्ण शतकीय पारी खेली. हालांकि दूसरे बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पप्पू को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.
दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान
वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले विकास को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फाइनल मुकाबले का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंचे. पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर चौके-छक्के पर तालियों और नारों से मैदान गूंजता रहा.
विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान
समापन समारोह में मढ़ौरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह, मीणा अरुण, मुखिया संघ अध्यक्ष परमात्मा राय तथा व्यवसायी छोटू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मैच में मुकुल सिंह और आफताब आलम ने अंपायरिंग की, जबकि डॉ. वहाब, नौशाद और पवन प्रताप ने कमेंट्री की.
Also Read: छपरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका, मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










