लतरहिया में भक्ति की बयार, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ अखंड अष्टयाम महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन
Saran News

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

Saran News : सारण के लतरहिया गांव में अखंड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल.

विज्ञापन

परसा (सारण) से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट
Saran News : परसा प्रखंड के लतरहिया गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अखंड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और जय श्रीराम तथा जय हनुमान के उद्घोष के साथ हुई. श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पवित्र जल लेने के लिए निकलीं. जहां बाली गांव गंडक नदी घाट पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच मंदिर परिसर तक यात्रा पूरी की.

जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजा गांव, निकली विशाल कलश यात्रा

इस दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की. कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया. सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रहे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड अष्टयाम के दौरान लगातार हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है.

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

कलश यात्रा को लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया. पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है. कलश यात्रा में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि कृष्णा पंडित सुभाष राय नन्दू राय कमलेश राय रामलगन साह बिंदु राय अर्जुन कुमार जय किशन उमेश राय विजय राय प्रियंका कुमारी अनिता देवी पूजा कुमारी सरस्वती देवी सविता देवी कमता राय प्रीति कुमारी सुगिया देवी विजय सिंह भूषण राय समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु गण शामिल थे.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन