दिघवारा का 90 साल पुराना खुरचन दुकान भी है खास, देश-विदेश तक लोग करते हैं ऑर्डर

थाली में बिक्री के लिए रखा खुरचन
Saran News: जिले का छोटा सा प्रखंड दिघवारा अपनी खास मिठाई “खुरचन” की वजह से देशभर में अलग पहचान बना चुका है. अपने अनोखे स्वाद और शुद्धता के कारण यह मिठाई नेताओं, अभिनेताओं और बड़े अधिकारियों तक की पसंद बन चुकी है.
Saran News: (दिघवारा से अमित की रिपोर्ट)
जिले का छोटा सा प्रखंड दिघवारा अपनी खास मिठाई “खुरचन” की वजह से देशभर में अलग पहचान बना चुका है. अपने अनोखे स्वाद और शुद्धता के कारण यह मिठाई नेताओं, अभिनेताओं और बड़े अधिकारियों तक की पसंद बन चुकी है. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तक इस मिठाई का स्वाद चख चुके हैं. आज भी राजधानी दिल्ली तक लोग संदेश के रूप में दिघवारा का मशहूर खुरचन लेकर जाना नहीं भूलते.
90 साल पुराना है दिघवारा के खुरचन का इतिहास
दिघवारा का खुरचन करीब नौ दशक पहले अस्तित्व में आया था. सबसे पहले स्वर्गीय रामनारायण साह ने इस खास मिठाई को तैयार किया था. उस समय जिसने भी पहली बार खुरचन खाया, वह इसके स्वाद का मुरीद हो गया. बाद में उनके पुत्र काशी साह ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और खुरचन को राष्ट्रीय पहचान दिलाई.
दूसरे शहरों में नहीं मिल पाया वैसा स्वाद
दिघवारा के खुरचन को अन्य जगहों पर बनाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन कहीं भी इसकी असली मिठास और स्वाद नहीं मिल सका. लोगों का कहना है कि जो स्वाद दिघवारा के खुरचन में है, वह कहीं और नहीं मिलता.
पांच से छह सौ रुपये किलो बिकता है खुरचन
शुरुआती दौर में खुरचन मात्र दस रुपये किलो बिकता था, लेकिन अब इसकी कीमत पांच से छह सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है. बावजूद इसके इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. सीमित उत्पादन के कारण कई लोग एडवांस ऑर्डर देकर खुरचन मंगवाते हैं.
बनाने में लगती है घंटों की मेहनत
वर्तमान में काशी साह के पुत्र संतोष कुमार इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने बताया कि खुरचन बनाने के लिए शुद्ध दूध को कड़ाही में लगातार उबालकर सुखाया जाता है. इसके बाद कड़ाही में जमी मलाई को खुरच-खुरचकर चीनी के पाक में तैयार किया जाता है. एक किलो खुरचन बनाने में सात से आठ किलो दूध और करीब तीन घंटे का समय लगता है.
दिनभर में बन पाता है सिर्फ पांच से छह किलो खुरचन
संतोष कुमार के अनुसार सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक लगातार मेहनत के बाद मात्र पांच से छह किलो खुरचन तैयार हो पाता है. इसके लिए तीन भट्ठियों पर चार लोग लगातार काम करते हैं. मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम होने के बावजूद वे पूर्वजों की इस विरासत को जीवित रखे हुए हैं.
मुशर्रफ से लेकर लालू तक चख चुके हैं स्वाद
संतोष कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भारत दौरे के दौरान विशेष ऑर्डर पर खुरचन तैयार कराया गया था. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राजीव प्रताप रूडी समेत कई बड़े नेता इस मिठाई के दीवाने रहे हैं.
भोजपुरी सितारों की भी पहली पसंद बना खुरचन
भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव अक्सर दिघवारा का खुरचन मंगवाते रहते हैं. वहीं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज तिवारी और पवन सिंह भी इस मिठाई का स्वाद ले चुके हैं.नेताओं से लेकर कलाकारों तक हर कोई इस मिठाई की तारीफ करता नजर आता है. दिघवारा का खुरचन सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक अपनी मिठास फैला चुका है. नेताओं और अधिकारियों से मिलने जाने वाले लोग खास तौर पर संदेश के रूप में इस मिठाई को साथ लेकर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










