गंगा पर बन रहा बिहार का मेगा सिक्सलेन पुल, दिघवारा से दानापुर की दूरी होगी कम, इस दिन से दौंड़ेंगी गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन
Bihar Six Lane Bridge

निर्माण कार्य जारी

Bihar Six Lane Bridge: एसपी सिंगला कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस मेगा प्रोजेक्ट पर लगभग 3012.27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

विज्ञापन

Bihar Six Lane Bridge: (दिघवारा से अमित कुमार की रिपोर्ट)

पटना के दानापुर स्थित शेरपुर से सारण के दिघवारा तक गंगा नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. करीब 14.5 किलोमीटर लंबे इस पुल को पटना रिंग रोड परियोजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है. एसपी सिंगला कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस मेगा प्रोजेक्ट पर लगभग 3012.27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दिघवारा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

दिन-रात चल रहा निर्माण कार्य

दिघवारा की ओर से पुल निर्माण का काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. पुराना थाना मस्जिद से गंगा नदी तक कई पाया का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है. वहीं गंगा के दूसरी ओर भी कई पिलर तैयार किए जा रहे हैं. निर्माण स्थल पर दिन-रात काम चल रहा है और मजदूरों के साथ भारी मशीनें लगातार जुटी हुई हैं.

2028 तक पूरा होने की उम्मीद

यह सिक्सलेन पुल शेरपुर के 8वें किलोमीटर से शुरू होकर दिघवारा के 23वें किलोमीटर तक जाएगा. परियोजना के तहत पुल को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. खास बात यह है कि निर्माण पूरा होने के बाद अगले 10 वर्षों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी एसपी सिंगला कंपनी के पास ही रहेगी. 2028 से इस पुल पर गाड़ियों का आवागमन शुरु हो सकता है.

पटना रिंग रोड का बनेगा अहम हिस्सा

यह पुल पटना रिंग रोड परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. पुल की शुरुआत पटना रिंग रोड एनएच-131जी से होगी और इसका समापन दिघवारा के एनएच-19 पर होगा. इस पुल के बन जाने से पटना, सारण और आसपास के जिलों के बीच यातायात पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

दानापुर जाने की खत्म होगी परेशानी

अभी दिघवारा और आसपास के लोगों को दानापुर जाने के लिए पटना होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है. लेकिन पुल बन जाने के बाद लोग कम समय में सीधे दिघवारा से दानापुर पहुंच सकेंगे. इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

जेपी सेतु और कोईलवर पुल पर घटेगा दबाव

इस पुल के शुरू होने के बाद जेपी सेतु, आरा-डोरीगंज सड़क और कोईलवर सेतु पर वाहनों का दबाव भी काफी कम हो जाएगा. साथ ही छपरा से बिहटा में बन रहे एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी.

धार्मिक स्थलों तक पहुंच होगी आसान

इस परियोजना से बाबा हरिहरनाथ मंदिर और मां अंबिका भवानी मंदिर आमी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी. पुल की कनेक्टिविटी गंगा नदी के उत्तरी छोर पर बनने वाले मरीन ड्राइव सड़क से भी जोड़ी जाएगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है.

पुल निर्माण से बढ़ने लगे जमीन के दाम

पुल निर्माण शुरू होने के बाद से ही दिघवारा और आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है. जिस जमीन की कीमत पहले काफी कम थी, उसका दाम अब तेजी से बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले समय में यह इलाका निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बन सकता है.

सड़कों का जाल बदल देगा दिघवारा की तस्वीर

दिघवारा में पहले से हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क परियोजना चल रही है और अब सिक्सलेन पुल तथा संभावित पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जुड़ने से यहां सड़कों का बड़ा नेटवर्क तैयार होगा. इससे लोगों की रेल मार्ग पर निर्भरता कम होगी और सड़क मार्ग से यात्रा आसान बनेगी.

रोजगार और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल बनने के बाद दिघवारा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. व्यापार, परिवहन और छोटे उद्योगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोगों की आमदनी बढ़ने और क्षेत्र के तेजी से विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: बकरीद पर नमाज के लिए उमड़ा नमाजियों का सैलाब, सारण में भाईचारे और अमन का दिखा अद्भुत नजारा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन