बिहार के दो डीएम का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, वैभव श्रीवास्तव और विवेक रंजन मैत्रेय प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में शामिल

Published by : Sakshi kumari Updated At : 21 May 2026 9:40 AM

विज्ञापन

सारण और सीवान के डीएम

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और सिवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को देश के सबसे प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है. फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026” सर्वेक्षण में दोनों अधिकारियों को प्रशासनिक नवाचार, जनसरोकार और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

Saran News: (संजय भारद्वाज) बिहार के लिए गर्व की खबर सामने आई है. सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और सिवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को देश के सबसे प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है. फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से जारी “श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026” सर्वेक्षण में दोनों अधिकारियों को यह सम्मान मिला है. पूरे देश से चयनित 100 जिलाधिकारियों की सूची में बिहार के आठ डीएम को जगह मिली है.

देशभर के 800 जिलों के अधिकारियों के कामकाज का हुआ अध्ययन

फेम इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार देश के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों के कार्यों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद यह सूची तैयार की गई है. चयन प्रक्रिया में ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, जनभागीदारी, विकास कार्य और प्रशासनिक उपलब्धियों को प्रमुख आधार बनाया गया.

त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील सोच बनी पहचान

सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव और सिवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को खास तौर पर जनहित से जुड़े कार्यों, त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए सराहा गया है. दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक नवाचार और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के जरिए अलग पहचान बनाई है.

सुशासन और पारदर्शिता के मानकों पर हुआ मूल्यांकन

सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों का मूल्यांकन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, जनसंवाद, नवाचार और विकासोन्मुख सोच जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया गया. सूची में शामिल अधिकारियों को प्रशासनिक दक्षता और जनता के प्रति जवाबदेही के लिए विशेष रूप से सराहा गया है.

बिहार के प्रशासनिक मॉडल को मिली नई पहचान

दोनों जिलाधिकारियों के चयन के बाद सारण और सिवान जिले में खुशी का माहौल है. लोगों का कहना है कि यह सम्मान न सिर्फ दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की पहचान है, बल्कि बिहार के प्रशासनिक मॉडल को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला कदम है.

Also Read: जदयू ने रिविलगंज में खेला बड़ा दांव, अश्विनी कुमार सिंह बने नगर अध्यक्ष, सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन