सारण के अमनौर डीह नोनिया टोला में नाला निर्माण शुरू, जलजमाव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

अमनौर डीह नोनिया टोला में लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ है. इससे वर्षों से चली आ रही जलजमाव की गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है. ग्रामीण इस विकास कार्य से खुश हैं.

विज्ञापन

प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित अमनौर डीह नोनिया टोला में लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया. पंचायत विभाग की षष्ठम वित्त योजना के तहत लगभग 400-400 फीट लंबे दो नालों का निर्माण कराया जाएगा.

वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या होगी दूर

ग्रामीणों ने बताया कि नाला नहीं होने के कारण टोले में कई वर्षों से जलनिकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी. बारिश के दौरान जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. नाला निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्हें समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की सराहना की

नाला निर्माण कार्य के शुभारंभ पर पंचायत समिति सदस्य विकास महतो की ग्रामीणों ने सराहना की. इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक गणेश महतो, अनिल महतो, शिवपूजन महतो, रामजी महतो, मिंटू महतो, अजय महतो, सिपाही महतो, उमेश महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
Kuldip Mahaseth

लेखक के बारे में

By Kuldip Mahaseth

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन