सारण: तरैया के डुमरी और पचौड़र पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

डुमरी में लगने वाले सहयोग शिविर स्थल का बीडीओ,प्रमुख प्रतिनिधि, बीइओ ने किया निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
सारण जिले के डुमरी और पचौड़र पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है।
Saran News: सारण जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत डुमरी और पचौड़र पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
निरीक्षण के दौरान बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि सहयोग शिविर में सभी विभागों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे. प्रत्येक काउंटर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की शिकायतें और आवेदन मौके पर ही प्राप्त किए जा सकें.
उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समाधान किया जाएगा.
लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील
बीडीओ विभु विवेक ने डुमरी और पचौड़र पंचायत के लोगों से निर्धारित समय पर सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने भी किया आमंत्रित
निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' तथा बीसीओ सह बीईओ ओम प्रकाश झा भी मौजूद रहे.
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' ने भी दोनों पंचायतों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में भाग लेने और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










