सारण में आर्म्स एक्ट व एससी-एसटी मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश

Prabhat Khabar Network
सारण जिले में गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित लंबित कांडों पर विशेष ध्यान दिया गया.
Saran News: सारण जिले में गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
बैठक में आर्म्स एक्ट एवं एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित लंबित और महत्वपूर्ण कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान प्रत्येक मामले में अनुसंधान की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन, लंबित वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, आरोपपत्र समर्पण की स्थिति तथा अनुसंधान में आ रही बाधाओं का बिंदुवार आकलन किया गया.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का भी निर्देश दिया.
बैठक में यह भी कहा गया कि आर्म्स एक्ट एवं एससी-एसटी अधिनियम जैसे संवेदनशील मामलों में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए जाएं, ताकि न्यायालय में मजबूत आरोपपत्र समर्पित किया जा सके और दोषियों को समय पर सजा दिलाई जा सके.
एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों को अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने तथा थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर उनके निष्पादन की निगरानी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










