Saran News : स्नातक, पीजी व बीएड की परीक्षाओं का परिणाम जेपीयू के वेबसाइट पर जारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : स्नातक, पीजी व बीएड की परीक्षाओं का परिणाम जेपीयू के वेबसाइट पर जारी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने विगत दो दिनों में पीजी, स्नातक व बीएड की छह सत्रों की परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने विगत दो दिनों में पीजी, स्नातक व बीएड की छह सत्रों की परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विगत दो दिनों में छह परीक्षाओं का परिणाम प्रकाशित किया गया है. परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-2023, स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-2024, स्नातक तृतीय खंड सत्र 2022-2025, चार वर्षीय सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर, बीएड प्रथम वर्ष 2024-2026 व बीएड द्वितीय वर्ष 2023-2025 परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि क्रमवार अंक प्रमाण पत्र तैयार कर वितरण का कार्य किया जा रहा है. अंकपत्र वितरण के संबंध में सभी कॉलेजों को गाइडलाइन भी जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन