Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध छात्र संगठन का अनशन जारी, कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध छात्र संगठन का अनशन जारी, कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग

शोध छात्र संगठन आरएसए का आंदोलन का चौथे दिन भी जारी रहा. संगठन के कार्यकर्ता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में छात्र-हित की मांगो को लेकर कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हुए हैं.

विज्ञापन

छपरा. शोध छात्र संगठन आरएसए का आंदोलन का चौथे दिन भी जारी रहा. संगठन के कार्यकर्ता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में छात्र-हित की मांगो को लेकर कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हुए हैं. संगठन के नेताओं ने बताया कि 10 सितंबर से ही छात्रहित से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हम लोग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे थे. हमारा उद्देश्य छात्रों की समस्याओं पर कुलपति से वार्ता कर समाधान निकालना था, लेकिन कुलपति वार्ता के लिए उपलब्ध नहीं हुए. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलसचिव सहित कुछ पदाधिकारी वार्ता के लिए आये. वार्ता शांतिपूर्ण माहौल में चल रही थी, तभी कुलपति कार्यालय में प्रतिनियुक्त एक कर्मचारी ने छात्र नेताओं से जाकर लाठी से मारने की बात कही. यह घटना सभी की मौजूदगी में घटी. उपस्थित लोगों में परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक मिश्रा, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रो राणा विक्रम सिंह, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो अजीत तिवारी, प्रो शमी अहमद सहित अनेक लोग शामिल थे. इस घटना के बाद से छात्र लगातार अनशन पर हैं. छात्र डरे और सहमे हुए हैं. हमारी मांग है कि संबंधित कर्मचारी पर नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाये. इस अवसर पर उज्जवल कुमार सिंह, आशीष यादव उर्फ गुलशन यादव, विवेक कुमार विजय, विशाल सिंह, परमजीत सिंह कुशवाहा, पर्मेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, सौरभ गोलू, आशीष कुमार, आकाश सिंह, अंकित सिंह, मनीष पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, उत्कर्ष पाण्डेय, रमेश यादव, कर्णजीत कुशवाहा, रमेश मांझी, दीपा पाण्डेय, पुतुल कुमारी, संध्या कुमारी सहित दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन