Saran News : जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गये राणा सांगा

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 12 Apr 2025 10:02 PM

विज्ञापन

Saran News : वीर सपूत राणा सांगा की जयंती शनिवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के कार्यालय में मनायी गयी.

विज्ञापन

छपरा. वीर सपूत राणा सांगा की जयंती शनिवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के कार्यालय में मनायी गयी. अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो जयराम सिंह ने और अतिथियों का स्वागत डॉ राजेश सिंह ने किया. मौके पर मौजूद गंगा सिंह कालेज के प्राचार्य डॉ प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने राणा सांगा की वीरता और नेतृत्व क्षमता की सराहना की. उन्होंने बताया कि राणा सांगा मेवाड़ के एक शक्तिशाली राजा थे जिन्होंने 1509 से 1528 तक शासन किया. उन्होंने मालवा और गुजरात के सुल्तानों को हराकर अपने राज्य का विस्तार किया और हिंदू शासन को पुनः स्थापित किया. कार्यक्रम में विवेक सिंह, मुन्ना सिंह, कॉलेज के छात्र और शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन