सारण के रामजयपाल कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश
रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया.
Saran News: रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया. हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया.
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की.
तिरंगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक : डॉ राकेश कुमार
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी आस्था, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है. तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है. सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना चाहिए.
इन छात्रों ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में रितिका राज, अनुप्रिया, रीता, लवली आर्या, रवि राणा, अमन, अभिषेक, राहुल, श्याम, आर्यन, अनीश, अमित और रितेश समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










