Saran News : राजापट्टी-साहेबगंज नयी रेल लाइन के लिए प्रदर्शन, रेलवे संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : राजापट्टी-साहेबगंज नयी रेल लाइन के लिए प्रदर्शन, रेलवे संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

थावे रेलखंड पर स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर रविवार को राजापट्टी-साहेबगंज मोतीपुर होते हुए नयी रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया

विज्ञापन

मशरक. थावे रेलखंड पर स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर रविवार को राजापट्टी-साहेबगंज मोतीपुर होते हुए नयी रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया. यह धरना-प्रदर्शन पूर्व जिला पार्षद और रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविरंजन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में हुआ. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह ने की. राजापट्टी-साहेबगंज भाया मोतीपुर नयी रेल लाइन नवनिर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा. इस मौके पर अपने संबोधन में संघर्ष समिति के नेता विजय बहादुर यादव ने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की. इस प्रदर्शन में गजेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता विनोद सिंह, श्रवण अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रविकुमार सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अनुपम यादव, साहेब हुसैन, वीरेंद्र राय, डॉ. मनोज यादव, भीम सिंह, धर्मेंद्र यादव, डॉ. कन्हैया राम, सुशील सिंह, राकेश कुमार यादव, डॉ. राहुल यादव, जुनैद आदिल, वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और अवधेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन