Chhapra News : कल से शुरू होगी स्नातक पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया

Chhapra News : छठ के अवकाश के बाद 11 नवंबर को विश्वविद्यालय और सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज खुल जायेंगे.
छपरा
. छठ के अवकाश के बाद 11 नवंबर को विश्वविद्यालय और सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज खुल जायेंगे. विश्वविद्यालय खुलते ही लंबित सत्रों के परीक्षा के आयोजन की तैयारी भी शुरू कर दी जायेगी. स्नातक सत्र 2021 व सत्र 2022 के अंतर्गत पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है. वहीं स्नातक सत्र 2020-23 फाइनल इयर की परीक्षा भी नवंबर माह में ली जायेगी. स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2020-23 फाइनल इयर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी. 16 से 25 नवंबर तक स्नातक ऑनर्स के मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके बाद 26 नवंबर को जनरल एनवायरमेंटल स्टडीज विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सभी कॉलेज के प्राचार्यों को भी इसकी जानकारी भेज दी गयी है. वहीं सूचना पट्ट पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम प्रकाशित करने का निर्देश भी दिया गया है. स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 तथा सत्र 2022-25 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी किया है. सत्र 2021 के लिए 11 से 22 नंवबर तक तथा सत्र 2022 के लिए 12 वे 24 नवंबर तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










