ePaper

बिहार में दवा लेने निकली प्रेगनेंट महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Updated at : 31 Aug 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Bihar News: छपरा में सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. दवा लेने निकली गर्भवती महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम और गांव में गमगीन माहौल छा गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं. हर दिन कहीं न कहीं से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजह बनती है. ताजा मामला सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया बाजार का है, जहां रविवार को एक गर्भवती महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई.

बाजार जाते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान पिपरहिया गांव निवासी योगेंद्र महतो की 35 वर्षीय पत्नी अलका देवी के रूप में हुई है. अलका देवी गर्भवती थीं और दवा खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ग्रामीणों की भीड़ और अफरातफरी

हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताने लगे. इस बीच घटना की सूचना इसुआपुर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और सड़कों पर बढ़ती लापरवाह ड्राइविंग पर नाराजगी व्यक्त की.

Also Read: 5 लाख रुपये न मिलने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शादी के 12 साल बाद उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन