ePaper

प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का होगा नामांकन, गार्जियन करें ऑनलाइन अप्लाइ

Updated at : 20 Dec 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का होगा नामांकन, गार्जियन करें ऑनलाइन अप्लाइ

सारण के सभी रजिस्टर्ड प्राइवेट स्कूलों को गरीब बच्चों का नामांकन लेना होगा. यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

छपरा. सारण के सभी रजिस्टर्ड प्राइवेट स्कूलों को गरीब बच्चों का नामांकन लेना होगा. यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक दिशा निर्देश जारी कर दिया है और कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग व वंचित समूह के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

दो जनवरी से ज्ञानदीप पोर्टल होगा शुरू

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इसके लिए ज्ञानदीप पोर्टल को दो जनवरी 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया है. इसका सीधा लाभ सारण जिले के हजारों जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार सारण जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक पोर्टल पर अपनी सीट क्षमता और विद्यालय से संबंधित मूल जानकारी अपडेट करनी होगी.

31 जनवरी तक होगा रजिस्ट्रेशन

दो जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पात्र छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा. छह फरवरी को होगा विद्यालय आवंटन पंजीकृत छात्रों का सत्यापन तीन जनवरी से दो फरवरी 2026 तक किया जायेगा. सत्यापन के बाद छह फरवरी को ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय आवंटन किया जायेगा. चयनित छात्रों का संबंधित विद्यालयों में प्रवेश सात फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक कराया जायेगा. समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी ने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली से नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और योग्य बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश पाने में सुविधा मिलेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है वे तय समय सीमा में पंजीकरण कराये और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करें, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके. नामांकन को लेकर अभी से ही अभिभावक परेशान है ऐसे में विभाग का यह पहल उनके लिए काफी लाभकारी साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन