Chapra News : प्रतिबंध के बावजूद हो रहा पॉलीथिन का उपयोग, जाम हो रहे नाले

Updated at : 03 Feb 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : प्रतिबंध के बावजूद हो रहा पॉलीथिन का उपयोग, जाम हो रहे नाले

Chapra News : पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. शहरी क्षेत्र के दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग जारी है.

विज्ञापन

छपरा.

पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. शहरी क्षेत्र के दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग जारी है. घरों से फेंके जा रहे कचरों में 60 प्रतिशत से अधिक प्लास्टिक निकल रहा है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है.

शहरी क्षेत्र में इस समय अलग-अलग वार्डों में 40 से भी अधिक डंपिंग जोन बने हैं. इन सभी डंपिग जोन में कचरे के ढेर में पॉलीथिन व अन्य प्लास्टिक मटेरियल को भरमार नजर आ रही है. प्रभुनाथ नगर, गुदरी, साहेबगंज, ब्रम्हपुर, बस स्टैंड रोड, जगदम कॉलेज ढाला, मौना आदि इलाकों में बने डंपिंग जोन में सिर्फ प्लास्टिक की परत ही दिख रही है. वहीं इन इलाकों ऐसे में पर्यावरण को नुकसान तो पहुंच ही रहा है. साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर हो रहा है.

पॉलीथिन के कारण बंद हो गये प्रमुख नाले

शहर में ऐसे दर्जनों नाले हैं जिनमें पॉलीथिन की भरमार है. शहर के सबसे बड़े खनुआ नाले में भी दर्जनों जगह प्लास्टिक की मात्रा दिख रही है. सोनारपट्टी, सरकारी बाजार, मौना बाजार आदि से गुजरने वाले खनुआ नाले के हिस्से में भी प्लास्टिक की भरमार है. साधनपुरी में नाले का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह प्लास्टिक से भरा हुआ है. जिस कारण इन इलाके में नाला जाम होने के कारण जलजमाव को स्थिति बनी हुई है.

निगम के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

नगर निगम ने शहर के सभी दुकानदारों को प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया है. दो साल पहले ही प्लास्टिक के कैरी बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है. फिर भी कई दुकानदार मानने को तैयार नहीं है. कई दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक के कैरी बैग धड़ल्ले से इस्तेमाल किये जा रहे हैं. हालांकि नगर निगम ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. बीच-बीच में छापेमारी भी की जा रही है. जिसमें दुकानदारों को जुर्माना भी लगाया जा रहा है. निगम ने कहा कि सभी दुकानदार इस आदेश को जरूरी समझें वरना पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई होगी.

की जायेगी कार्रवाई

नगर निगम क्षेत्र में पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने के लिए पूरी तरफ प्रयास कर रहा है. अगर कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके लिये सिटी स्क्वायड का भी गठन किया गया है.

लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मेयर, छपरा नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन