Chapra News : पुलिस ने एक करोड़ की विदेशी शराब के साथ कई वाहन किये जब्त, चार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : पुलिस ने एक करोड़ की विदेशी शराब के साथ कई वाहन किये जब्त, चार आरोपित गिरफ्तार

Chapra News : सोनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब, एक 18 चक्का ट्रक, एक पीकअप, एक एक्सयूवी, एक आइ20 और दो बाइक को जप्त किया है.

विज्ञापन

सोनपुर. सोनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब, एक 18 चक्का ट्रक, एक पीकअप, एक एक्सयूवी, एक आइ20 और दो बाइक को जप्त किया है. यह शराब और वाहन, वृंदावन कॉलोनी में एक गुप्त तहखाने में लोड किये गये थे, जहां से इनको अनलोड कर अन्यत्र भेजने की योजना थी. सोनपुर पुलिस के अनुसार, आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 19 से वृंदावन कॉलोनी में शराब से लदे ट्रक को अनलोड करने के लिए लाया गया था, लेकिन ट्रक सड़क पर फंस गया था. उसे निकालने के लिए दो जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ट्रक नहीं निकल सका. इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी. हालांकि, जेसीबी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर थीं. पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया. साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन, जिनमें एक हुंडई आइ20 , दो बाइक, एक महिंद्र एक्सयूवी और एक पिकअप वैन को भी जब्त किया.

वहीं प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा होली पर्व के अवसर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी. एसएसपी डा. कुमार आशीष के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ निगरानी रखी जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मार्च की रात वृंदावन कॉलोनी में छापामारी की और भारी मात्रा में शराब बरामद की. इस शराब की कुल मात्रा 800 कार्टन (6,912 लीटर) थी, जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस मामले में चार आरोपितों को नामजद किया गया है. मोहन राय उर्फ लालमोहन राय, छोटू राय उर्फ छोटू कुमार, राजेश कुमार और अनील राय. मोहन राय, छोटू राय और राजेश कुमार का अपराधिक इतिहास है और सोनपुर व पटना के बाइपास थाना में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. अनील राय का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और जांच में और भी शराब कारोबारियों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन