पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 41 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 41 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जिले में एक नवंबर को विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जिले में एक नवंबर को विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस ने कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इनमें 27 वारंटी, छह शराब सेवन, दो शराब कारोबार, दो एनडीपीएस एक्ट, दो दहेज हत्या, एक गृहभेदन तथा एक अन्य मामले के अभियुक्त शामिल हैं. अभियान के दौरान जिले में अवैध शराब की रोकथाम, शराब भट्ठियों के ध्वस्तीकरण एवं नशीले पदार्थों की बरामदगी को लेकर सघन जांच की गयी. पुलिस ने 231 लीटर शराब जिसमें 216 लीटर विदेशी शराब एवं 15 लीटर स्प्रिट, 9.30 ग्राम स्मैक, चार मोबाइल, एक बेल्डिंग मशीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की. अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के तहत कुल 297 वाहनों से 4,41,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन