ePaper

पुलिस ने 24 घंटे में 34 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated at : 18 Dec 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में 34 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले भर में असामाजिक तत्वों, अपराधियों और अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले भर में असामाजिक तत्वों, अपराधियों और अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बीते 24 घंटे में पुलिस ने कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब सेवन के 23, शराब कारोबार के चार, वारंट के दो, हत्या के प्रयास के दो, आर्म्स एक्ट के एक, अपहरण के एक और अन्य मामले के एक अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. वहीं अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गयी. पुलिस ने 33 वाहनों से कुल 71 हजार रुपये जुर्माना वसूला. इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों से 77.40 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी. जिसमें 72 लीटर देसी और 5.40 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा पुलिस ने चार बाइक, एक कट्टा, जिंदा कारतूस तथा एक अपहृता को भी बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन