ePaper

17 केंद्रों पर स्नातक व दो केंद्रों पर होगी पीजी की परीक्षा

Updated at : 30 Oct 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
17 केंद्रों पर स्नातक व दो केंद्रों पर होगी पीजी की परीक्षा

स्नातक सेकंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 तथा पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक सेकंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 तथा पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है. स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छपरा, सीवान व गोपालगंज में कुल 17 केंद्र बनाये गये हैं. जबकि पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा प्रमंडल के दो केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा के लिए छपरा, सीवान व गोपालगंज के 17 कॉलेजों को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है.

सारण जिले में कुल 11 कॉलेजों को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. जिसमें राजेंद्र कॉलेज छपरा, जगदम कॉलेज छपरा, राम जयपाल कॉलेज छपरा, गंगा सिंह कॉलेज छपरा, जयप्रकाश महिला कॉलेज छपरा, जगलाल चौधरी कॉलेज छपरा, पीसी विज्ञान कॉलेज छपरा, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर, पीएन कॉलेज परसा, वाइएन कॉलेज दिघवारा तथा एचआर कॉलेज अमनौर को केंद्र बनाया गया है. सीवान जिला के अंतर्गत डीएवी कॉलेज सीवान, विद्या भवन महिला महाविद्यालय सीवान, जेडए इस्लामिया कॉलेज सीवान को परीक्षा के केंद्र बनाया गया है. जबकि गोपालगंज में कमला राय कॉलेज गोपालगंज, महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज तथा गोपेश्वर कॉलेज हथुआ को केंद्र बनाया गया है. वहीं पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सारण जिला के कॉलेज में नामांकित छात्रों का केंद्र विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान को बनाया गया है.

10 नवंबर से शुरू होगी पीजी की परीक्षा

पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 16 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसके अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा 19 से 12 नवंबर तक संबंधित कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में होगी. मुख्य विषयों की परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है. पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी. पीजी के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी तथा हिंदी शामिल है. जबकि ग्रुप बी में भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान व संस्कृत की परीक्षा ली जायेगी.

17 नवंबर से होगी स्नातक की परीक्षा

स्नातक सत्र 2024-28 चार वर्षीय सीबीसीएस की परीक्षा 17 से 22 नवंबर के बीच आयोजित होगी. यह परीक्षा भी दो पालियों में होनी है. जिसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. स्नातक की प्रायोगिक परीक्षा 25 नवंबर से दो दिसंबर तक संबंधित कॉलेजों में होगी स्नातक सेकेंड सेमेस्टर में मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, अनिवार्य एडिशनल विषय आदि की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी व स्नातक दोनों ही सत्रों की परीक्षा का एडमिट कार्ड पूर्व में ही जारी किया जा चुका है. जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक एडमिट कार्ड नहीं लिया है. वह कॉलेज में जाकर अपने विभाग से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. यदि किसी छात्र-छात्रा के एडमिट कार्ड में त्रुटि हुई है तो महाविद्यालय स्तर पर ही उसमें सुधार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन