खैरा में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन, काम रुका

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
खैरा में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन, काम रुका

प्रखंड क्षेत्र के खैरा में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर विवाद शुरू हो गयी.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के खैरा में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर विवाद शुरू हो गयी. ग्रामीणों के विरोध के कारण विभाग को कार्य रोककर लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार खैरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर पोस्ट ऑफिस खैरा के समीप एसबीआइ एटीएम के पास लगे ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे से हटाकर एक घर के सामने स्थापित किए जाने का प्रस्ताव था. जैसे ही बिजली विभाग के कर्मी ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पहुंचे, स्थानीय लोगों ने इसका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. विरोध कर रहे ग्रामीणों में साजिद आलम सोनू, शाहबाज अली, दूधनाथ राय, महेश साह, संतोष साह,अनोखा देवी, संजय साह, रिजवान हुसैन, बिस्मिल्लाह खान, शौकत अली, ताज अली सहित अन्य लोग शामिल थे. उनका कहना है कि पहले ही संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गयी थी. इसके बावजूद कर्मी ट्रांसफार्मर को घर के पास लगाने पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गयी. ग्रामीणों का कहना है कि घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाये जाने से आवागमन बाधित होगा और बच्चों,बुजुर्गों व मरीजों के लिए खतरा बना रहेगा. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सड़क के उस पार पहले से लगे पोल पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जा सकता है. मौके पर विरोध होता देख बिजली विभाग के कर्मियों को कार्य रोकना पड़ा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफार्मर घर के सामने लगाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे. वहीं इस संबंध में नगरा बिजली विभाग के जेइ मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रांसफार्मर को उचित व सुरक्षित स्थान पर ही शिफ्ट किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन