प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भिखारी ठाकुर को किया नमन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भिखारी ठाकुर को किया नमन

जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव, सारण जिला नाई संघ एवं पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च के तत्वावधान में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

छपरा. जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव, सारण जिला नाई संघ एवं पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च के तत्वावधान में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर नगर आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सुनील कुमार पांडेय द्वारा शहर के भिखारी ठाकुर चौक पर लोककवि भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी भिखारी चौक के पास आयोजित हुआ. जिसमें भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ लालबाबू यादव, हरेंद्र कुमार आदि ने भी भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर शहर के आरबीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी भिखारी चौक पर पहुंचकर लोककवि की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत दोपहर में भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने भिखारी ठाकुर के जीवनवृत पर प्रकाश डाला तथा उनकी रचनाओं की प्रासंगिकता बनाये रखना पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन