Chapra News : जिन कॉलेजों में है परीक्षा केंद्र वहां चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Updated at : 30 Jan 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : जिन कॉलेजों में है परीक्षा केंद्र वहां चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Chapra News : इंटर परीक्षा को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के जिन अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहां स्नातक व पीजी में नामांकित छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलेंगी.

विज्ञापन

छपरा. इंटर परीक्षा को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के जिन अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहां स्नातक व पीजी में नामांकित छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलेंगी. परीक्षा अवधि के दौरान कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. ऐसी स्थिति में पठन-पठान प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने इन कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराने का निर्देश जारी किया है. सभी कॉलेजों के प्राचार्य को भी सूचना भेज दी गयी है. जिन कॉलेजों में अलग से परीक्षा भवन मौजूद है. वहां कॉलेज के प्रशासनिक भवन में मौजूद कक्षाओं में ऑफलाइन मोड में कक्षाएं संचालित होती रहेंगी. यह गाइडलाइन छपरा, सीवान व गोपालगंज तीनों ही जिलों के लिए लागू किया गया है. इन तीनों जिलों में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित जिन भी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बना है. वहां ऑनलाइन कक्षाएं चलायी जायेंगी. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था इंटर व मैट्रिक दोनों ही परीक्षाओं के दौरान बनी रहेगी.

विभागवार बनाया जा रहा शेड्यूल

विदित हो कि इंटर व मैट्रिक की परीक्षा करीब एक माह तक चलेगी. उक्त अवधि में कॉलेज में पठन-पाठन बाधित रहेगा. ऐसे में सभी कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है. एक-दो दिनों में सभी कॉलेज द्वारा शेड्यूल बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित कर दिया जायेगा. सभी कॉलेजों में विभाग वार छात्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है. जहां समय-समय पर विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन को भेजा जाता है. इस ग्रुप में वर्ग संचालन का शेड्यूल डाल दिया जायेगा. जिसके आधार पर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन संचालित कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे. ऑनलाइन कक्षा लेने के बाद उस क्लास में उपस्थित छात्रों की सूची भी बना लेनी होगी. जिसे बाद में उपस्थिति पंजी में दर्ज कर दिया जायेगा. क्लास लेने के बाद शिक्षकों को भी प्रतिदिन का रिपोर्ट प्राचार्य को भेजना होगा.

परीक्षा अवधि में खुले रहेंगे कार्यालय

इंटर व मैट्रिक परीक्षा के दौरान जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बना है. वहां कार्यालय खुले रहेंगे. सभी कर्मी निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचेंगे. कॉलेज के प्राचार्य को सभी कर्मचारियों के लिए आइकार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. जिससे उन्हें परीक्षा अवधि में कार्यालय कक्ष में जाने में कोई कठिनाई न हो. विदित हो कि शहर के लगभग सभी अंगीभूत कॉलेज में इंटर और मैट्रिक परीक्षा का केंद्र रहता है. राजेंद्र कॉलेज में अलग से परीक्षा भवन मौजूद है. ऐसे में यहां प्रशासनिक भवन में मौजूद वर्ग में कक्षाएं चलती रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन