लॉकडाउन को लेकर हर जगह पसरा है सन्नाटा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 5:49 AM
लॉकडाउन को लेकर सोमवार को दिघवारा में हर जगह सन्नाटा पसरा नजर आया और हर किसी ने खुद को घरों में रखना मुनासिब समझा.
-
लॉकडाउन को लेकर हर जगह पसरा है सन्नाटा
-
लोगों के बीच बुरे दिन से लौटने की बनी है उम्मीद
दिघवारा : लॉकडाउन को लेकर सोमवार को दिघवारा में हर जगह सन्नाटा पसरा नजर आया और हर किसी ने खुद को घरों में रखना मुनासिब समझा. हर किसी का कहना था कि जिंदगी की यह पहली रेस है, जिसमें घर में रहने वाले लोगों की जीत होगी. अधिकांश लोगों ने केंद्र सरकार के लॉकडाउन के इस निर्णय को मौजूदा समय के अनुसार उचित कदम बताया. लोगों ने कहा कि भले ही अभी सन्नाटा पसरा है मगर लॉकडाउन सफल होने पर लोगों की जिंदगी की गाड़ी फिर से पटरी पर लौट जायेगी इसी उम्मीद में लोग अपने घरों में सिमटकर हर दिन का वक्त गुजार रहे हैं. सबका कहना था कि परेशानी तो है मगर इस परेशानी के बाद जिंदगी के फिर से खुशहाल होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










