छपरा: यात्रियों की सुविधा के लिए 20 जुलाई से चलेगी छपरा–पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन

छपरा जंक्शन | Prabhat Khabar Network
वाराणसी रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा हेतु छपरा-पठानकोट के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर रहा है. यह ट्रेन 20 जुलाई से शुरू होकर 11 फेरों के लिए चलेगी. जानिए ट्रेन का पूरा समय और सुविधाओं के बारे में.
Rail News: वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन छपरा से 20 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा पठानकोट से 22 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 11 फेरों के लिए पटरी पर दौड़ेगी. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.
छपरा से जाने का समय
गाड़ी संख्या 05193 छपरा-पठानकोट विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर से 05.00 बजे, बरेली से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, अम्बाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे छूटकर रात 22.15 बजे पठानकोट पहुंचेगी.
पठानकोट से वापसी का शेड्यूल
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05194 पठानकोट-छपरा विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे खुलेगी. यह जलंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 17.02 बजे, सीतापुर से 20.25 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर सुबह 09.15 बजे छपरा पहुंचेगी.
कुल 19 कोच होंगे शामिल
इस विशेष गाड़ी में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक एलएचबी रेक के कुल 19 कोच लगाये जायेंगे. ट्रेन कंपोजिशन के तहत इसमें जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच शामिल रहेंगे. इस ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी.
Also Read: सारण: वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले इमरान का शव पांच दिन बाद गांव पहुंचा, मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










