ePaper

Saran News : पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी में प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

Updated at : 16 Oct 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी में प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का जिलास्तरीय पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी का निरीक्षण जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उपविकास आयुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

विज्ञापन

छपरा. पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का जिलास्तरीय पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उपविकास आयुक्त, सारण के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. किरण शर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस सारण के द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय पोषण कार्यक्रम में तीन-तीन परियोजनाओं द्वारा संयुक्त रूप से स्टॉल का प्रदर्शन किया गया है. जिलास्तरीय पोषण कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले परियोजना प्रथम स्थान छपरा सदर, द्वितीय स्थान-दिघवारा, एवं तृतीय स्थान-अमनौर को पुरस्कृत किया गया. स्टॉल प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान-छपरा सदर, छपरा ग्रामीण एवं रिविलगंज, द्वितीय स्थान-मांझी, जलालपुर एवं नगरा एवं तृतीय स्थान-अमनौर, परसा एवं गड़खा को पुरस्कृत किया गया.

इन बिंदुओं पर दी गयी जानकारी

पोषण अभियान के जिला समन्वयक-सिद्धार्थ सिंह, के द्वारा बताया गया कि जन समुदाय को समग्र रूप से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार प्रदर्शन एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं, किशोरियों, छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से आम-जन को जागरूक किया जाता है. आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का समापन जिलास्तरीय पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सारण, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सारण, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर स्पेस्लिस्ट, जिला परियोजना सहायक, प्रखण्ड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका सेविका एवं अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन