ePaper

Saran News : मांझी पुलिस ने शराब बनाने वाले नौ धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Jan 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : मांझी पुलिस ने शराब बनाने वाले नौ धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

मांझी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने शराब बनाने व पीने के आरोप में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मांझी. मांझी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने शराब बनाने व पीने के आरोप में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई शराब तस्करों और पियक्कड़ों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गयी है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने शराब धंधेबाजों व शराबियों के गिरफ्तारी के लिए सोमवार की देर शाम एक अभियान चलाया गया. इस दौरान मांझी नगर पंचायत के मांझी गोंढां में छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान एक धंधेबाज के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. हालाकि शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहा. इस मामले में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वही कई शराबियों को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को उन्हें छपरा न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन