असहनी गांव में नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
असहनी गांव में नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

रसूलपुर थानान्तर्गत असहनी गांव स्थित श्री शंकर संस्कृत उच्च विद्यालय स्थित सदाशिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. इसको लेकर शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा). रसूलपुर थानान्तर्गत असहनी गांव स्थित श्री शंकर संस्कृत उच्च विद्यालय स्थित सदाशिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. इसको लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञमंडप से निकली कलशयात्रा में सैकड़ों पुरुष व महिलाएं शामिल हुई, जहां आचार्य पंडित लक्ष्मी निधि मिश्र, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि विद्वानों के नेतृत्व में सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर स्थित कमलदाह सरोवर से जल भरनी करायी गयी. महायज्ञ की पूर्णाहूति सात नवंबर शुक्रवार को भंडारा के साथ होगा. कलश यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से राहुल बाबा, जय किशुन यादव , बाबू धनजय पांडेय, विमल तिवारी, उमेश प्रशाद, सुभम पांडेय, प्रिंस पांडेय, उज्जवल दुबे, अखिलेशवर पांडेय, उमा सिंह, सौरव पांडेय, मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह पुन्नू आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन