Chapra News : पैसों की लालच में मां बनी अपहरणकर्ता, बेटे को छिपाया प्रेमी के घर
Updated at : 02 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

Chapra News : दिघवारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद ही अपने बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली.
विज्ञापन
छपरा. दिघवारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद ही अपने बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर न केवल बच्चे को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस साजिश में शामिल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
फिरौती के लिए किया गया था अपहरण
गुरुवार को दिघवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राईपट्टी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता के भतीजे और राजेंद्र प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार का अपहरण कर लिया गया है. अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की रिहाई के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से दिघवारा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या-62/25) दर्ज करायी गयी. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर जब जांच तेज की, तो इस अपराध की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आयी.मां ने खुद ही रची बेटे के अपहरण की साजिश
पुलिस ने शक के आधार पर अपहृत बच्चे की मां बबीता देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. गहन पूछताछ के दौरान बबीता ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी, पटना जिले के परसा थाना क्षेत्र के कुरथौल निवासी अशोक कुमार के पुत्र नीतिश कुमार उर्फ निक्कू के साथ मिलकर अपने ही बेटे का अपहरण किया था. उसने पुलिस को बताया कि पैसे के लिए उसने यह साजिश रची और बेटे को अपहरण कर पटना के कुरथौल स्थित प्रेमी नीतिश कुमार के पास छिपा दिया था.पटना के कुरथौल से पुलिस ने बच्चा को किया बरामद
बबीता देवी की निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत आदित्य कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया. साथ ही, मुख्य आरोपित नीतिश कुमार उर्फ निक्कू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और बबीता देवी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था. फिलहाल, मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




