Saran News : छपरा : ओवरलोड से हांफ रहे हैं शहर के 50 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर

Electricity
Saran News : शहर में दर्जनों बड़े ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं. आवश्यक भार से करीब तीन गुना तक इन पर दबाव है, जिसके कारण ये लगातार या तो जल रहे हैं या फिर खराब हो रहे हैं. शहर में जितने भी 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं सभी ओवरलोडेड हैं. इन पर 400 से अधिक एंपीयर तक लोड पहुंच जाता जोकि 175 से अधिक नहीं होना चाहिए.
Saran News : छपरा. शहर में दर्जनों बड़े ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं. आवश्यक भार से करीब तीन गुना तक इन पर दबाव है, जिसके कारण ये लगातार या तो जल रहे हैं या फिर खराब हो रहे हैं. शहर में जितने भी 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं सभी ओवरलोडेड हैं. इन पर 400 से अधिक एंपीयर तक लोड पहुंच जाता जोकि 175 से अधिक नहीं होना चाहिए. शायद यही कारण है कि आए दिन यह या तो जल जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं.
कई बार जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जिस इलाके में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है उसे इलाके के ट्रांसफॉर्मर पर ढाई से तीन गुना लोड होता है. अभी यह हाल है तो दशहरा और दीपावली में क्या होगा. ट्रिपिंग ने छुड़ाया पसीना : जिले में शहर से देहात तक ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है. दिन और रात में एक घंटा भी सप्लाइ नहीं चल रही है. थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही कट लग जाता है, ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है.
शहर के धर्मनाथ फीडर और गुदरी फीडर में सबसे खराब स्थिति है. इन फीडरों के दो दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं. केवल काशी बाजार सेक्शन में 15 अतिरिक्त 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में 30 से अधिक सेक्शन हैं. ऐसे में लगभग 200 से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता है, जिससे पूरे जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है.
Saran News : बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ा लोड :
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से मोहल्लों के ट्रांसफॉर्मर हांफ रहे हैं. इसका असर सभी सब स्टेशन पर भी पड़ा है. वहां लगे 5, 10 और 50 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर हाफ रहे हैं. बिजलीघरों पर वोल्टेज घटने से हर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है. ट्रांसफॉर्मरों से रिसता तेल भी समस्या का कारण बन रहा है.
पूरे शहर में 45 वार्ड हैं. हर वार्ड में एक दो ट्रांसफॉर्मर ऐसे हैं, जो बहुत ज्यादा ओवरलोडेड हैं. विभागीय अधिकारियों की माने तो कम से कम 50 और अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने होंगे, तब जाकर परेशानी कम होगी. क्योंकि जिस रफ्तार से मकान और दुकान बढ़ रहे हैं, बिजली की खपत भी बढ़ रही है, पर उस रफ्तार से ट्रांसफॉर्मर नहीं लग रहे हैं.
Saran News : शहर के लोग सबसे अधिक परेशान :
लगातार शहर में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं. गर्मी में ट्रांसफॉर्मर हांफ रहे हैं. इससे दिन और रात में बिजलीकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं. सुबह, शाम व देर रात में फॉल्ट के कारण लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. कहीं तार टूट रहे हैं, तो कहीं फेज उड़ रहा है.
ऐसा हाल कई दिनों से शहर में है. ट्रांसफॉर्मर के पास लगी अर्थिंग भी कमजोर पड़ने लगी है. इधर, सारण अंचल के अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार ने कहा कि यह बात सही है कि कुछ मोहल्लों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं. इसके लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद डिमांड भेजी जायेगी. दशहरा के पहले सब कुछ दुरुस्त हो जायेगा. उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी. सरकार का वादा है 24 घंटे बिजली देने का, उस अनुसार बिजली आपूर्ति हो रही है.
Saran News in Hindi : click here
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




