मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क को किया जा रहा दुरुस्त

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क को किया जा रहा दुरुस्त

विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन मतदान केंद्र और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों में मोबाइल नेटवर्क को पूरी तरह दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

छपरा. विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन मतदान केंद्र और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों में मोबाइल नेटवर्क को पूरी तरह दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने बीएसएनएल और अन्य निजी मोबाइल ऑपरेटरों को समुचित प्रबंधन करने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने सारण में बीएसएनएल के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर सभी मतदान केंद्रों और आसपास के दायरे में नेटवर्क की परेशानी की पहचान करने को कहा है. साथ ही जहां नेटवर्क की बराबर समस्या बनी रहती है, उसे दूर करने को कहा है. आयोग का मानना है कि मतदान के दौरान इन केंद्रों पर चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के सामने नेटवर्क की बाधा हो सकती है. इसलिए नेटवर्क को हर हाल में चालू रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर संपर्क बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन