सारण: मांझी विधायक रणधीर सिंह ने चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को फोन लगाकर तुरंत दिए समाधान के निर्देश
क्षेत्रभ्रमण करते विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि। | Prabhat Khabar Network
विधायक डॉ. रणधीर सिंह ने मांझी विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए.
Saran News: मांझी विधानसभा क्षेत्र के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में विधायक डॉ. रणधीर सिंह ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों में दो दर्जन से अधिक चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, लो वोल्टेज, नल-जल की अनियमितता और नहरों में समय पर पानी नहीं आने जैसी बुनियादी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया.
फोन पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
चौपाल में सामने आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी निदान करने का कड़ा निर्देश दिया. कई मामलों का उन्होंने मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निपटारा भी कराया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया.
दो दर्जन गांवों में जनता से संवाद
विधायक ने अपने क्षेत्र के पांडेयपुर, जहांगीरपुर, सोहइ शाहपुर, लौंवा कला और मनिकपुरा सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं की बहाली में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
चौपाल में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान मनिकपुरा पैक्स अध्यक्ष सह जदयू जिला महासचिव अभिमन्यु सिंह रघुवंशी, मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, विशाल सिंह, सत्य किशोर पुरी, आदित्य पांडेय, राजबलम महतो, दिलीप राम, अमित साह, पूर्व जिला पार्षद ओमप्रकाश गिरी, पूर्व मुखिया बलिराम शरण पांडेय, पंकज सिंह और शैलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए