Saran News : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गुस्साये ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गुस्साये ग्रामीणों ने जाम की सड़क

एसएच-25 पर स्थित रसूलपुर-चैनपुर पथ के लौआरी मोड़ के पास मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा). एसएच-25 पर स्थित रसूलपुर-चैनपुर पथ के लौआरी मोड़ के पास मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बनपुरा पंचायत के 55 वर्षीय रमेश भारती के रूप में हुई है. इस दुखद घटना के बाद, गुस्साये ग्रामीणों ने रसूलपुर-चैनपुर सड़क को जाम कर दिया, टायर जलाये और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि अगर बिजली विभाग ने घरों के ऊपर से गुजर रहे इन तारों को समय रहते हटा दिया होता, तो यह हादसा नहीं होता. ग्रामीणों ने जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम हटाया गया. बताया जाता है कि रमेश भारती बारिश के कारण अपने घर की छत पर रखे करकट को ठीक करने के लिये गये थे, तभी वे छत से सटे ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इन तारों को हटाने के लिए बिजली विभाग से गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तारों में कवर लगाने के लिए विभाग ने 20 हजार रुपये और तार हटाने के लिए जेइ ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. इस आरोप पर, जेइ ने इसे निराधार बताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण संयोग करार दिया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और यातायात बहाल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. गांव में फिलहाल तनाव और बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन