सारण में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक, 'चुप्पी तोड़ो, खुल के पूछो' कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

Saran News: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन ने गर्ल्स उच्च विद्यालय में माहवारी जागरूकता अभियान चलाया. 'चुप्पी तोड़ो. खुल के पूछो' कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों से मुक्त कर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था.

विज्ञापन

Saran News: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन के तत्वावधान में शहर के गर्ल्स उच्च विद्यालय में माहवारी जागरूकता अभियान के तहत 'चुप्पी तोड़ो. खुल के पूछो' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों से मुक्त कर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था.

प्राचार्या और अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या किरण सिंह. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा सिंह. लायंस क्लब अध्यक्ष आदित्य सोनी और लियो क्लब के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डॉ. नताशा सिंह को बिहार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

माहवारी को लेकर झिझक छोड़ने का दिया संदेश

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नताशा सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता. संतुलित आहार. स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक और सामान्य जैविक प्रक्रिया है. इसे लेकर किसी भी प्रकार की झिझक या शर्म महसूस करने की आवश्यकता नहीं है.

छात्राओं ने खुलकर पूछे सवाल

संवादात्मक सत्र के दौरान छात्राओं ने माहवारी और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न खुलकर पूछे. डॉ. नताशा सिंह ने सभी सवालों के सरल और वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिए. इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उनकी कई जिज्ञासाओं का समाधान हुआ.

भ्रांतियां दूर करना कार्यक्रम का उद्देश्य

लायंस क्लब अध्यक्ष आदित्य सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है. उन्होंने कहा कि यह लायंस क्लब की जिलापाल संगीता नंद का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुंवर जायसवाल. अभिषेक किशोर. विकास गुप्ता. मनीष कुमार. विकास. समर आनंद. आशुतोष पांडेय. अमित सोनी. अभिषेक गुप्ता. निशा गुप्ता. कुमार अभिषेक. कृष्ण कन्हैया मिश्रा. लीलावती कुमारी सहित लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन