Saran News : सोनपुर में प्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान

Updated at : 12 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : सोनपुर में प्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान

Saran News : सोनपुर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार द्वारा गठित सोनपुर प्रखंड 20 सूत्री समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. सोनपुर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार द्वारा गठित सोनपुर प्रखंड 20 सूत्री समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य कृष्णा राम व जिला मंत्री सह 20 सूत्री सदस्य राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर भाजपा के सोनपुर सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू को समिति का अध्यक्ष, जबकि जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा मुकेश कुमार सिंह बब्लू, दीपक शर्मा, शशिभूषण सिंह, शिवम कुमार, दीपक कुशवाहा, उमाकांत कुमार, मोहन सिंह, रविमोहन सिंह, डॉ असलम, दिनेश सहनी को समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद एनडीए कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. मौके पर दिघवारा लोजपा (आर) अध्यक्ष बिट्टू कुमार, दिव्यांशु गौतम, अरुण कुमार सिंह, अलोक कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, विजय सम्राट, अमित कुमार, विरजू कुमार, उदय प्रताप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.नपुर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार द्वारा गठित सोनपुर प्रखंड 20 सूत्री समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य कृष्णा राम व जिला मंत्री सह 20 सूत्री सदस्य राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर भाजपा के सोनपुर सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू को समिति का अध्यक्ष, जबकि जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा मुकेश कुमार सिंह बब्लू, दीपक शर्मा, शशिभूषण सिंह, शिवम कुमार, दीपक कुशवाहा, उमाकांत कुमार, मोहन सिंह, रविमोहन सिंह, डॉ असलम, दिनेश सहनी को समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद एनडीए कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. मौके पर दिघवारा लोजपा (आर) अध्यक्ष बिट्टू कुमार, दिव्यांशु गौतम, अरुण कुमार सिंह, अलोक कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, विजय सम्राट, अमित कुमार, विरजू कुमार, उदय प्रताप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन