Saran News : पल्स-पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पल्स-पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में पल्स-पोलियो अभियान की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में पल्स-पोलियो अभियान की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने किया. बैठक में बताया गया कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं का हिमोग्लोबिन, नेत्र और कैंसर की जांच की जा रही है. वहीं मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत नौ से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है. पहले चरण में 1100 बालिकाओं का लक्ष्य रखा गया था. जिनमें से अब तक 500 को वैक्सीन दी जा चुकी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश ने कहा कि इन अभियानों से महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव में मदद मिलेगी. यह टीकाकरण सरकार की ओर से निःशुल्क किया जा रहा है. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम बालक सिंह, बीसीएम रितु कुमारी, लेखापाल श्वेता सिंह, बि एमएंडई प्रियंका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन