Saran News : छपरा शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन भी हुई रास्ते की मापी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : छपरा शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन भी हुई रास्ते की मापी

नगर निगम क्षेत्र के बूटी मोड से गुदरी चौक तक नाला और सड़क निर्माण के लिए सड़क की मापी दूसरे दिन भी हुई.

विज्ञापन

छपरा. नगर निगम क्षेत्र के बूटी मोड से गुदरी चौक तक नाला और सड़क निर्माण के लिए सड़क की मापी दूसरे दिन भी हुई. अधिकारियों के अनुसार करीब 100 मकान के ओटा-सीढ़ी टूटेंगे. मापी के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था. सभी लोग अपने अपने मकान को टूटने फूटने से बचने के लिए एक दूसरे से जानकारी लेते दिखे. नगर निगम के जूनियर इंजीनियर और अमीन ने बताया कि नगर आयुक्त और कार्यपालक अभियंता के आदेश पर मापी की जा रही है. रास्ते के मेजरमेंट के बाद अनाउंसमेंट कराया जायेगा इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. कार्यपालकअभियंता ने बताया कि दोनों तरफ काफी संख्या में मकान है जिनके ओटा और सीढ़ी नाले पर बने हुए हैं इनकी संख्या लगभग 100 के आसपास है सभी को तोड़ा जायेगा. जिनके मकान का हिस्सा नाले पर होगा उसे भी तोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन