ePaper

नगर निगम परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा शानदार पार्क और लगेगा फव्वारा

Updated at : 29 Jun 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा शानदार पार्क और लगेगा फव्वारा

नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने निगम परिसर मे बन रहे पार्क का निरीक्षण किया. नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने महापौर को पार्क मे हो रहे कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और एक माह के अंदर पार्क का निर्माण और संचालन शुरू हो जाने की बात कहीं.

विज्ञापन

छपरा. नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने निगम परिसर मे बन रहे पार्क का निरीक्षण किया. नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने महापौर को पार्क मे हो रहे कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और एक माह के अंदर पार्क का निर्माण और संचालन शुरू हो जाने की बात कहीं. पार्क में कई रंगों के फूल, लाइट, फाउंटेंन, स्टैंचू का निर्माण कराये जायेंगे. महापौर ने संवेदक एवं इंजीनियर को जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश दिया. मुख्य गेट के निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे गेट का कार्य को भी बहुत जल्द पूरा करने के लिए संवेदक को बोला गया है.

आम लोग भी पार्क का ले सकेंगे आनंद

महापौर ने बताया कि शहर के बीच नगर निगम के कैंपस में एक सुंदर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि शहर के लोगो को पार्क में बैठने एवं टहलने का पूरी व्यवस्था रहेगी. फाउंटेंन भी पार्क में लगाया जा रहा है. जिससे ठंडे-ठंडे पानी का मज़ा मिलेगा. महापौर ने कनीय अभियंता को आदेश देते हुए कहा कि कार्य को जल्द संवेदक के माध्यम से पूर्ण कराये. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता नवीन कुमार, सवेदक एवं नगर निगम के कर्मी उपलब्ध थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन