दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
छपरा: रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा के शोभा छपरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर सोमवार की रात हत्या कर दी और फरार हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया व परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि शोभा छपरा गांव निवासी विनोद पांडेय की पत्नी 34 वर्षीय रीता देवी की जलाकर हत्या की गयी है.
इस मामले में मृतका के भाई सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी अक्षय कुमार पांडेय ने उसके पति, सास तथा ससुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दहेज के लिए रीता देवी को उसके ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद से नामजद किये गये सभी आरोपित फरार है. जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि सोमवार की रात को हुई घटना की जानकारी के बाद उसके मायके वाले पहुंचे तो, रीता देवी के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










