ePaper

धनतेरस को लेकर बाजारों में छायी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Updated at : 17 Oct 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस को लेकर बाजारों में छायी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में खास रौनक देखी जा रही है. सोनारपट्टी, साहेबगंज, हथुआ मार्केट, मौना चौक, गुदरी, भगवान बाजार, सरकारी बाजार, सलेमपुर सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें सज-धज कर तैयार हैं.

विज्ञापन

छपरा. धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में खास रौनक देखी जा रही है. सोनारपट्टी, साहेबगंज, हथुआ मार्केट, मौना चौक, गुदरी, भगवान बाजार, सरकारी बाजार, सलेमपुर सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें सज-धज कर तैयार हैं. दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास सजावट और छूट की पेशकश की है. धनतेरस के दिन श्रद्धालु धन और स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरि की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं. इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन कुबेर देव की भी पूजा की जाती है. भारतीय परंपरा के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी, पीतल, तांबा व अन्य धातुओं से बने बर्तन अथवा आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि इस दिन की गयी खरीदारी समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक होती है. वहीं जेवर, बर्तन, कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स सेक्टर से जुड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानते हुए लोग सुबह से ही बाजारों में पहुंचने लगे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं. नगर थाना और भगवान बाजार थाना की पुलिस टीम बाजारों में गश्त कर रही है. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ कुमार असीष ने विशेष गाइडलाइन जारी की है। प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन