saran news. किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

Published by :Shashi Kant Kumar
Published at :04 Oct 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

पीड़िता की मां ने परसा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने परसा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान भोला राय के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना पुलिस ने बताया कि अपहृत लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही मामले में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीम गठित कर दबिश दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन