Saran News : नारायणपुर में हनुमानजी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा

नारायणपुर पंचायत के रामपुर केशो घोघराहा ब्रह्मस्थान परिसर में श्री संकट मोचन हनुमानजी के मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश सह शोभायात्रा निकली. यज्ञस्थल से गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में 551 महिलाएं व युवतियां हाथों में कलश लेकर शामिल हुईं.
तरैया. नारायणपुर पंचायत के रामपुर केशो घोघराहा ब्रह्मस्थान परिसर में श्री संकट मोचन हनुमानजी के मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश सह शोभायात्रा निकली. यज्ञस्थल से गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में 551 महिलाएं व युवतियां हाथों में कलश लेकर शामिल हुईं. वहीं कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु जय हुनमान, जय श्रीराम, हर-हर महादेव का जयकारा लगाते चल रहे थे. कलशयात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंची, जहां आचार्य मनपुजन त्रिवेदी व सुकेश त्रिदेवी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गयी. आचार्य सुकेश त्रिवेदी ने बताया कि कलशयात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ. अखंड अष्टयाम के समापन के पश्चात मंगलवार को संकट मोचन हनुमानजी की मूर्ति में संत श्रीधर दास जी महाराज सान्निध्य में प्राणप्रतिष्ठा होगी. कलशयात्रा व प्राणप्रतिष्ठा में मुख्य यजमान के रूप में नारायणपुर मुखिया अमित सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, युवराज सुधीर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह,मुखिया ओम प्रकाश कुमार, तारकेश्वर सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि प्रियरंजन युवराज, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, राणा सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




