ePaper

Saran News : श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 11 Oct 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

नगर पंचायत रिविलगंज के अंतर्गत सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर मैदान में आयोजित आठ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ हवनात्मक सह राम कथा का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा पूर्वक किया गया.

विज्ञापन

रिविलगंज. नगर पंचायत रिविलगंज के अंतर्गत सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर मैदान में आयोजित आठ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ हवनात्मक सह राम कथा का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा पूर्वक किया गया. अनुष्ठान को लेकर आयोजन स्थल से हाथी-घोड़े गाजे -बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें शामिल कुवांरी कन्याये एवं महिलाएं पुरुष रिविलगंज बाजार स्थित पक्की ठाकुरबाड़ी होते पुनः सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा सरयू नदी घाट पहुंचे, जहां पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी से कलश में जल भरकर माथे पर आयोजन स्थल लाया गया. इस दौरान रिविलगंज बाजार में लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. कार्यक्रम का आयोजन लोगों में भक्ति भावना को जागृत करने के साथ-साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया जा रहा है. भव्य कलश यात्रा को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर उपस्थित लोग भी हर्षोल्लास के साथ जय श्री राम, जय सिया राम, बजरंग बली की जय, हर हर महादेव आदि जयकारा लगा रहे थे. आयोजन में अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुनील यादव,उप सचिव अशोक सिंह, रजनीश यादव, गौतम कुमार गुप्ता, रमेंद्र कुमार, हीरा राय, रमेश महतो, शंकर राय, राजा सिंह, हरेराम सिंह, राम कृष्ण सिंह, जटलू राय, अखिलेश राय, धनोज राय, अजय राय है, जबकि पूरा अनुष्ठान श्रीदंडी स्वामी महाराज के शिष्य पंडित श्रीश्री 108 राघव प्रपन्नाचार्ज सहित दर्जनों पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया जा रहा है. अनुष्ठान में शनिवार की शाम को कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश कराया गया. बताया गया कि रविवार को यज्ञ प्रारंभ,वेदी पूजन एवं हवन होगा. साथ ही संध्या सात बजे से रात्रि 10 बजे तक पंडित श्रीश्री 108 राघव प्रपन्ना चार्ज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जायेगा. इस मौके पर हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन