Saran News : डीआरएम अमित सरन ने किया बरौनी-मुंगेर रेल सेक्शन का निरीक्षण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : डीआरएम अमित सरन ने किया बरौनी-मुंगेर रेल सेक्शन का निरीक्षण

पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा गुरुवार को बरौनी–मुंगेर रेल सेक्शन का व्यापक एवं सकारात्मक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा गुरुवार को बरौनी–मुंगेर रेल सेक्शन का व्यापक एवं सकारात्मक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबदलपुर स्टेशन, दिनकर ग्राम सिमरिया एवं गड़हरा यार्ड का दौरा किया. इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय वेटिंग हॉल, स्टेशन मास्टर पैनल रूम, यात्री सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के उपरांत श्री सरन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर का स्वच्छ वातावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंडल के सभी स्टेशन आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल हों, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधार एवं उन्नयन के लिए दिशा-निर्देश दिये और संतोषजनक कार्य के लिए स्टेशन स्टाफ की सराहना भी की. पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सेवा, सुरक्षित यात्रा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन