Saran News : किसानों को आधुनिक कृषि विधियों और बाजार संभावनाओं की दी गयी जानकारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : किसानों को आधुनिक कृषि विधियों और बाजार संभावनाओं की दी गयी जानकारी

थाना क्षेत्र के प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन, एकमा में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के तत्वावधान में एक विशेष किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एकमा. थाना क्षेत्र के प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन, एकमा में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के तत्वावधान में एक विशेष किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में स्वीटकॉर्न एवं बेबीकॉर्न की उन्नत खेती सहित कई समसामयिक कृषि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एकमा प्रखण्ड के राजस्व अधिकारी रामप्रवेश प्रसाद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शुभम पाल, कृषि समन्वयक कल्पनाथ यादव, राजेश कुमार विकल, प्रशांत कुमार, महेश सिंह, दिग्विजय नारायण मिश्र, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजकुमार चौरसिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेंद्र मौर्य, जमालुदीन अंसारी, जितेन्द्र कुमार, लेखपाल मो नेशार अख्तर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को स्वीटकॉर्न और बेबीकॉर्न की खेती की नई तकनीकों, लाभदायक विधियों और बाजार संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने और जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया. इस मौके पर मां फिजिकल एकेडमी के संचालक दीपक सर, रितिक यादव, मुरारी चौबे, श्रीराम भगत, रितेश यादव, राहुल यादव, संजीव, रंजन, अमरेश, सचिन, विक्की, विशाल सहित अनेक ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना और उन्हें लाभदायक खेती के लिए प्रेरित करना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन