Saran News : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

दाउदपुर सरकारी अस्पताल के सामने रविवार को बारिश के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवस्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का पर्दा हटाकर अनावरण किया.

विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी). दाउदपुर सरकारी अस्पताल के सामने रविवार को बारिश के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवस्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का पर्दा हटाकर अनावरण किया. झमाझम बारिश के बीच डिप्टी सीएम ने प्रतिमा का अनावरण एवं संबोधन किया. साथ ही महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप कभी स्वाधीनता स्वीकार नहीं की. इस बीच जय महाराणा के नारों और तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. उन्होंने आह्वान किया कि युवा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है और वह हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है. स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने मंच से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहायी की मांग की. समारोह की अध्यक्षता वीर महाराणा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह गुड्डू ने की. करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महानायक हैं, जिन्होंने पराक्रम और बलिदान से यह दिखाया कि स्वाभिमान से बढ़कर कोई मूल्य नहीं है. इस मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और देशहित के लिए किसी भी कठिनाई से समझौता नहीं करना चाहिए. कार्यक्रम में करनी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमन मोहन, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रघुवंश सिंह, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन अध्यक्ष हरिमोहन सिंह गुड्डू सहित प्रकाश सिंह, महेश सिंह, छोटन सिंह, प्रशांत सिंह, मिथलेश सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, जटा सिंह, हेमनारायण सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह और अन्य सदस्यों ने किया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और इसे गौरवशाली क्षण बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन