अगस्त महीने में उत्पाद विभाग ने 406 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, 421 पर हुई एफआइआर

Updated at : 03 Sep 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
अगस्त महीने में उत्पाद विभाग ने 406 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, 421 पर हुई एफआइआर

जिला प्रशासन शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. बीते अगस्त माह की बात करें तो 31 दिनों में जिला प्रशासन ने 269 पीने वालों और 137 बेचने वाले को जेल की हवा खिलाई है.

विज्ञापन

छपरा. जिला प्रशासन शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. बीते अगस्त माह की बात करें तो 31 दिनों में जिला प्रशासन ने 269 पीने वालों और 137 बेचने वाले को जेल की हवा खिलाई है. उत्पाद विभाग की कार्रवाई ने पिछले कई माह का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उत्पाद विभाग और सारण पुलिस ने संयुक्त रूप से अगस्त माह के 31 दिन तक जो अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया है इस दौरान भारी मात्रा में शराब नष्ट किया गया. वहीं कई भट्ठियों को धवस्त भी किया गया है. गौरतलब हो कि शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं द्वारा शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है. हालांकि सारण उत्पाद विभाग और पुलिस अवैध शराब सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण क़ो लेकर लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी कर रही है. इस साल में ताबड़तोड़ कार्रवाई या बता रही है कि एक बार फिर उत्पाद विभाग और पुलिस पीने वालों और बेचने वालों के खिलाफ तैयारी कर चुकी है. उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम की नजर सारण के सीमाई इलाकों पर है जो या तो दूसरे राज्यों से जुड़े हैं या फिर दूसरे जिले से. बीते 31 दिनों में इन इलाकों में छापेमारी कर शराब कारोबारियों की मंशा पर पानी फेर दिया है. दशहरा के पहले जबरदस्त होगी कार्रवाई : जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आगामी त्योहारों विशेष कर दशहरा, दीपावली आदि के पहले जबरदस्त अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. उत्पाद विभाग और संबंधित थाने की पुलिस अब किसी भी कार्रवाई में पूरे तैयारी के साथ उतर रही है शायद यही कारण है कि पिछले 31 दिन में सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. विभागीय अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी इसके लिए तैयारी हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थिति में शराब पीने और बेचने वालों को नहीं बक्शा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन